REET Mains Syllabus Level 2
Published :
Follow Us

REET Mains Syllabus Level 2 in Hindi: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 3rd Grade Teacher Bharti के लिए REET Mains Syllabus Level 2 PDF जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल 2 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी को अब RSMSSB द्वारा जारी किए गए REET Mains Level 2 Syllabus 2025 के आधार पर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

यहां हमने RSMSSB 3rd Grade Teacher 2025 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। उम्मीदवार REET Mains Syllabus Level 2 in Hindi पीडीएफ को नीचे दिए गए तालिका से डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Mains Level 2 Syllabus 2025- Highlight

Name of the BoardRSMSSB Rajasthan
Name of the postsGrade III Teacher
Examination NameREET Mains 2025
CategoryExam Pattern & Syllabus
SyllabusREET Mains Level 2 Syllabus 2025
Total Questions150 (each level)
Total Marks300 (each level)
Negative Making1/3 (Negative Marking)
Selection ProcessWritten Exam and Document Verification
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

REET Mains Level 2 2025 Syllabus and Exam Pattern

REET लेवल 2 राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। इसके परीक्षा पाठ्यक्रम में राजस्थान का भूगोल, सामान्य ज्ञान, इतिहास और संस्कृति, शैक्षिक मनोविज्ञान और नीतियां जैसे प्रमुख खंड और हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और गणित जैसे विषय शामिल हैं। हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा REET लेवल 2 भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन और सिलेबस जारी किया गया है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी है।

REET Mains Level 2 Exam Pattern

विषय प्रश्नमार्क्सअवधि
राजस्थान का भूगोल, इतिहास और संस्कृति40 80 150 मिनट
राजस्थान का सामान्य ज्ञान2550
शैक्षिक मनोविज्ञान और नीतियां2650
हिंदी, इंग्लिश, सिंधी, संस्कृत, पंजाबी, सामाजिक अध्ययन, गणित और विज्ञान60120
कुल 150300
  • परीक्षा 300 अंक की होगी।
  • परीक्षा के समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग है।
  • प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे सभी बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

REET Mains Level 2 Syllabus in Hindi

भूगोल

  • राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप
  • मानसून तंत्र एवं जलवायु
  • अपवाह तंत्र- झीलें, नदियाँ, बांध, एनीकट, जल संरक्षण विधियाँ एवं तकनीकियाँ
  • राजस्थान की वन-संपदा
  • वन्य जीव-जन्तु, वन्य जीव संरक्षण एवं अभयारण्य
  • मृदाएँ एवं मृदा संरक्षण
  • राजस्थान की प्रमुख फसलें
  • जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता और लिंगानुपात
  • राजस्थान की जनजातियाँ एवं जनजातीय क्षेत्र
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज
  • राजस्थान के ऊर्जा संसाधनः परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • राजस्थान के पर्यटन स्थल
  • राजस्थान में यातायात के साधन

इतिहास एवं संस्कृति

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँः कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि ।
  • राजस्थान की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था इत्यादि।
  • राजस्थान की स्थापत्य कलाः किले, स्मारक, बावड़ी एवं हवेलियाँ इत्यादि ।
  • राजस्थान के मेले, त्योहार, लोक कला, लोक संगीत, लोक नाट्य एवं लोक नृत्य
  • राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा एवं विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, प्रमुख संत एवं लोक देवता
  • राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
  • राजस्थान के वस्त्र एवं आभूषण
  • राजस्थान की चित्रकलाएँ एवं हस्तशिल्प
  • 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति एवं किसान आंदोलन
  • प्रजामण्डल एवं राजस्थान का एकीकरण
  • राजस्थानी भाषा
  • राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियाँ
  • प्रमुख राजस्थानी कृतियाँ
  • प्रमुख राजस्थानी साहित्यकार
  • राजस्थानी संत साहित्य एवं लोक साहित्य

राजस्थान का सामान्य ज्ञान

  • राजस्थान के प्रतीक चिह्न
  • राजस्थान में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ
  • राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र
  • राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी
  • राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल इत्यादि ।
  • राजस्थान के प्रमुख उद्योग।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
  • राजस्थान में जन कल्याणकारी योजनाएँ।

शैक्षिक परिदृश्य

  • शिक्षण अधिगम के नवाचार।
  • राज्य में केन्द्र एवं राजस्थान सरकार की विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाएँ एवं पुरस्कार।
  • विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित समितियाँ।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में।
  • निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम
  • निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 प्रावधान एवं क्रियान्विति
  • राजस्थान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011
  • राजस्थान के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश।

सामयिक विषय

  • राजस्थान की सम-सामयिक घटनाएँ।
  • राज्य की अभिनव विकास योजनाएँ एवं क्रियान्विति
  • अन्य सम-सामयिक विषय ।
REET Mains Level 2 Hindi Syllabus:-
  • हिन्दी वर्णमाला ज्ञान
  • शब्द विचार (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया और अव्यय)
  • विकारी शब्द – लिंग, वचन, काल, कारक, वाच्य एवं विकारी शब्दों का रूपांतरण
  • शब्द प्रकार – (i) उत्पत्ति के आधार पर (ii) रचना के आधार पर (iii) अर्थ के आधार पर (एकार्थी, अनेकार्थी, विलोम, पर्यायवाची, वाक्यांश के लिए एक शब्द, युग्म-शब्द इत्यादि)
  • संधि, समास, उपसर्ग एवं प्रत्यय के प्रकार एवं उदाहरण
  • शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि के प्रकार एवं उदाहरण
  • वाक्य विचार – वाक्य के अंग, प्रकार, रूपांतरण इत्यादि
  • विराम चिह्न प्रकार एवं प्रयोग
  • मुहावरें एवं लोकोक्तियाँ
  • शब्द शक्ति
  • अपठित गद्यांश के भाव एवं व्याकरण से संबंधित प्रश्न
  • अपठित पद्यांश के भाव एवं व्याकरण से संबंधित प्रश्न
  • पारिभाषिक शब्दावली
REET Mains Level 2 English Syllabus :-
  • Parts of speech
  • Tenses
  • Voice
  • Narration
  • Transformation
  • Conditional Sentences
  • Idioms and proverbs
  • Phrasal verbs
  • One word substitution
  • Clauses Analysis
  • Subject verb Agreement
  • Synonyms and Antonyms
  • An acquaintance with literary terms
  • Modal Auxiliaries
  • Prepositions
  • Unseen passage-Prose
  • Unseen passage-Poetry
  • Basic knowledge of English sounds and their Phonetic symbols
REET Mains Level 2 Sanskrit Syllabus :-
  • संज्ञाप्रकरणतः सामान्यप्रश्नाः इत् संज्ञा, संहिता, सवर्णम्, उदात्तः, अनुदात्तः, स्वरितः, उच्चारणस्थानानि, प्रत्याहारसंज्ञा ।
  • संधिः- अच्सन्धिः, हल्सन्धिः, विसर्गसन्धिः ।
  • समासाः अव्ययीभाव-तत्पुरूष-कर्मधारय-द्विगु द्वन्द्व-बहुव्रीहि-एतेषां समासानां सामान्यपरिचयः, पदानां समासः, समासविग्रहश्च ।
  • निम्नलिखितानां शब्दरूपाणां ज्ञानम् राम, हरि, गुरु, पितृ, राजन्, रमा, मति, नदी, धेनु, फल वारि, जगत्, तत्, इदम्, अस्मद्, युष्मद् ।
  • निम्नलिखितानां धातुरूपाणां ज्ञानम् (लट् लकार, लृट् लकार, लङ् लकार, लोट् लकार, विधिलिङ् लकार) भू, पा, गम्, लभ्, दा, कृ।
  • प्रत्ययप्रकरणम् – कृदन्तप्रकरणम्, तद्धितप्रकरणम्, स्त्रीप्रत्ययप्रकरणम् ।
  • अव्ययानां प्रयोगः ।
  • उपसर्गाः ।
  • कारकप्रकरणम् ।
  • निम्नलिखितानां छन्दसां सामान्य परिचयात्मकप्रश्नाः-अनुष्टुप्, आर्या, इन्द्रवज्जा, उपेन्द्रवज्जा, उपजाति, वंशस्थम्, वसन्ततिलका, मालिनी, मन्दाक्रान्ता, शिखरिणी, शार्दूलविक्रीडितम् ।
  • निम्नलिखितानाम् अलंकाराणां लक्षणोदाहरणसम्बन्धिनः सामान्यप्रश्नाः-अनुप्रासः, यमकम्, श्लेषः, उपमा, रूपकम्, उत्प्रेक्षा ।
  • हिन्दीवाक्यानां संस्कृतानुवादः ।
  • विशेषण-विशेष्यसम्बन्धिसामान्यप्रश्नाः।
  • कारक-प्रत्यय-समास-आधारितवाक्यानाम् अशुद्धिसंशोधनम् ।
  • संस्कृतसाहित्येतिहास-सम्बन्धि-सामान्यपरिचयात्मक प्रश्नाः लौकिकसाहित्यम्- रामायणम्, महाभारतम् ।
  • महाकाव्यकवयः- कालिदासः, भारविः, माघः, श्रीहर्षः ।
  • दृश्यकाव्यकवयः- कालिदासः, भासः, भवभूतिः, शूद्रकः ।
REET Mains Level 2 Science Syllabus :-
  • परमाणु एवं अणु, मोल संकल्पना, रासायनिक सूत्र, परमाणु की संरचना
  • तत्व, यौगिक और मिश्रण, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण, उपचयन एवं अपचयन
  • अम्ल, क्षार एवं लवण, चभ् स्केल
  • कार्बन तथा उसके यौगिक
  • कोशिका संरचना एवं प्रकार्य
  • ऊतक पादप ऊतक, जंतु ऊतक, सरल एवं जटिल ऊतक
  • जैव प्रक्रम पोषण, श्वसन, परिवहन, उत्सर्जन
  • नियन्त्रण एवं समन्वय
  • जीवों में जनन, जनन में हार्मोन्स की भूमिका
  • सूक्ष्म जीवों से फैलने वाले रोग, संक्रामक रोग
  • जैव रासायनिक चक्रण
  • भोजन के प्रमुख अवयव एवं इनकी कमी से होने वाले रोग, संतुलित भोजन
  • बल एवं गति, गति के नियम
  • विद्युत धारा एवं परिपथ, ओम का नियम, प्रतिरोधो का संयोजन, विद्युत धारा के तापीय, रासायनिक एवं चुम्बकीय प्रभाव
  • गुरुत्वाकर्षण, कैपलर के नियम, उत्प्लावकता, आर्किमीडीज का सिद्धान्त
  • ताप एवं उष्मा, तापमापी, उष्मा संचरण
  • दोष
  • ध्वनि
  • सौर मण्डल चन्द्रमा, तारे, सौर परिवार सूर्य, ग्रह, धूमकेतु, तारामण्डल।
REET Mains Level 2 SST Syllabus :-
  • प्राचीन भारत की सभ्यता एवं संस्कृतिः सिंधु घाटी सभ्यता, वैदिक संस्कृति, बौद्ध एवं जैन धर्म एवं महाजनपद काल।
  • मौर्य साम्राज्यः मौर्य साम्राज्य की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएँ। सम्राट अशोक का धम्म एवं अभिलेख ।
  • दिल्ली सल्तनत एवं मुगल साम्राज्यः दिल्ली सल्तनत का विस्तार, मुगल साम्राज्य एवं राजपूत राज्यों के साथ संबंध, सल्तनत एवं मुगल कालीन प्रशासनिक व्यवस्थाएँ। पृथ्वीराज चौहान।
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
  • पृथ्वीः गतियाँ, अक्षांश एवं देशांतर।
  • वायुमण्डलः- संघटन, संरचना, पवनें, वायुमण्डलीय संचरण।
  • महासागर- ज्वार भाटा, धाराएँ, जल-थल वितरण।
  • संसार की प्रमुख वनस्पति, वन्यजीव ।
  • राजस्थान के कृषि आधारित उद्योग।
  • विश्वः- कृषि के प्रकार, प्रमुख औद्योगिक प्रदेश।
  • भारतीय संविधानः संविधान निर्माण की प्रक्रिया एवं विशेषताएँ, उद्देशिका, मूल अधिकार, नीति निर्देशक तत्व व मूल कर्तव्य।
  • सरकार का गठन व कार्यः विधायिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका।
  • स्थानीय शासनः ग्रामीण एवं नगरीय, 73वां एवं 74वा संविधान संशोधन विधेयक ।
  • भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं उसमें महिला प्रतिनिधित्व।
  • भारत की संघीय व्यवस्था, केन्द्र-राज्य संबंध।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • अर्थव्यवस्था
  • मुद्रा एवं बैंकिंग
  • उपभोक्ता के अधिकारः उपभोक्ता एवं उसके अधिकार
  • भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास
  • राजस्थान में कृषि एवं विपणन

(अ) हिन्दीः-

  • हिन्दी भाषा की शिक्षण विधियाँ
  • भाषायी कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना एवं लिखना) एवं भाषायी कौशलों का विकास
  • हिन्दी भाषा शिक्षण के उपागम
  • हिन्दी शिक्षण में चुनौतियाँ
  • हिन्दी शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री एवं उनका उपयोग
  • हिन्दी शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

(ब) English:-

  • Principles of teaching English
  • Communicative English Language teaching
  • Methods of Teaching English
  • Difficulties in learning English (Role of home language multilingualism)
  • Methods of evaluation, Remedial Teaching

(स) संस्कृत :-

  • संस्कृत भाषा शिक्षण-विधयः ।
  • संस्कृतभाषा- शिक्षण-सिद्धान्ताः ।
  • संस्कृत शिक्षणाभिरूचिप्रश्नाः ।
  • संस्कृत भाषाकौशलस्य विकासः (श्रवणम्, सम्भाषणम्, पठनम्, लेखनम्)
  • संस्कृत शिक्षणे- अधिगमसाधनानि, संस्कृतशिक्षणे संप्रेषणस्यसाधनानि, सस्कृतपाठ्यपुस्तकानि ।
  • संस्कृतभाषाशिक्षणस्य मूल्यांकन-संबंधिताः प्रश्नाः मौखिक-लिखितप्रश्नानां प्रकाराः सततमूल्यांकनम् उपचारात्मकशिक्षणम् ।

(ल) गणितः-

  • गणित विषय की शिक्षण विधियाँ
  • गणित शिक्षण के उपागम
  • गणित शिक्षण में चुनौतियाँ
  • गणित शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
  • गणित शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
  • निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

(व) सामान्य विज्ञानः-

  • विज्ञान की शिक्षण विधियाँ
  • विज्ञान शिक्षण के उपागम
  • विज्ञान शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
  • विज्ञान शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

(श) सामाजिक अध्ययनः-

  • सामाजिक अध्ययन की शिक्षण विधियाँ।
  • सामाजिक अध्ययन शिक्षण के उपागम
  • सामाजिक अध्ययन शिक्षण में चुनौतियाँ।
  • सामाजिक अध्ययन शिक्षण में अधिगम सहायक सामग्री एवं उपयोग
  • सामाजिक अध्ययन शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
  • निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण
  • शैक्षिक मनोविज्ञान अर्थ, क्षेत्र एवं कार्य
  • बाल विकास अर्थ, बाल विकास के सिद्धान्त एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक बाल विकास में वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
  • व्यक्तित्व संकल्पना, प्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक और व्यक्तित्व मापन
  • बुद्धि: संकल्पना, विभिन्न बुद्धि सिद्धान्त एवं मापन
  • अधिगम का अर्थ एवं अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक
  • अधिगम के विभिन्न सिद्धान्त
  • अधिगम की विभिन्न प्रक्रियाएँ
  • विविध अधिगमकर्ता के प्रकार पिछड़े, विमंदित, प्रतिभाशाली, सर्जनशील, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी इत्यादि ।
  • अधिगम में आने वाली कठिनाइयाँ
  • अभिप्रेरणा एवं अधिगम में इसका प्रभाव समायोजन की संकल्पना, तरीकें एवं समायोजन में अध्यापक की भूमिका
  • सूचना प्रौद्योगिकी के आधार
  • सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण (टूल्स)
  • सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग
  • सूचना प्रौद्योगिकी के सामाजिक प्रभाव

Rajasthan Grade 3 Level 2 PDF Download

Grade 3 Teacher Syllabus Level 2Dowload
Get All SyllabusClick Here

Leave a Comment