RSSB 3rd Grade Teacher Bharti
Published :
Follow Us

RSSB 3rd Grade Teacher Bharti 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 6 नवंबर को जारी कर दिया है। उक्त भर्ती नोटिफिकेशन 7759 पदों पर जारी किया गया है। रीट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू कर दी गई है आवेदन की अंतिम तिथि 6 दिसंबर 2025 है।

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट्स, पात्रता मानदंड, आवेदन की तिथियाँ, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी देख सकते है।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Overview

Recruitmrnt 3rd Grade Teacher Bharti 2025
OrganizationRajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Post Name3rd Grade Teacher (Primary/Upper Primary)
Total Posts7759 Posts
Job LocationRajasthan
Notification Release6 November 2025
Apply ModeOnline
Post Category Govt. Jobs
Official Website rssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB 3rd Grade Teacher Bharti 2025 Notification

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन 7759 पदों पर जारी किया गया है जिसमे रीट लेवल 1 के 5636 पद जबकि रीट लेवल 2 में पदों की संख्या 2123 रखी गई है। इसके साथ ही परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी गई है, राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा।

EventDates
RSMSSB 3rd Grade Notification Release6 November 2025
RSMSSB 3rd Grade Apply Form Start7 November 2025
RSMSSB 3rd Grade Apply Last Date6 December 2025
RSMSSB 3rd Grade Exam Date17 to 21 January 2025

3rd शिक्षक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)

3rd Grade Teacher Bharti 2025 Eligiblity Criteria

पोस्ट नामयोग्यता
REET लेवल-I (कक्षा 1-V)12वीं पास + शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एड.) + REET पास
REET लेवल-II (कक्षा VI-VIII)स्नातक + शिक्षा में डिग्री (बी.एड.) + REET पास
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में आवेदन करने के लिए OTR अनिवार्य है। यदि आवेदक ने OTR शुल्क जमा नहीं किया है, तो उन्हें SSO ID से लॉगिन कर One Time Registration विकल्प पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

CategoryOTR Fees
सामान्य (अनारक्षित) अभ्यर्थीरु. 600/-
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी, दिव्यांगजनरु. 400/-

NOTE: जिन भी अभ्यर्थियों ने One Time Registration (OTR) कर रखा है उन्हें दोबारा से शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं है वह सीधे ही आवेदन जमा करवा सकते हैं।

How To Apply Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2025

राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती फॉर्म 7 नवंबर से 6 दिसंबर तक भरे जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भर ले। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध Ongoing Recruitment सेक्शन में जाये।
  • यहां PRIMARY / UPPER PRIMARY SCHOOL TEACHER DIRECT RECRUITMENT – 2025 के सामने “Apply Now” पर क्लिक करें।
  • अपना SSO ID और Password डालकर लॉगिन करे।
  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद फिर से “Apply” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आवेदन फार्म खुल जाएगा मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक करें।
  • सभी स्टेप को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रीव्यू खुलेगा।
  • सभी जानकारी की जांच कर ‘Final Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित अपने पास रख ले।

Rajasthan 3rd Grade Bharti 2025- Important Links

RSMSSB 3rd Grade Apply LinkApply Now
RSMSSB 3rd Grade Level 1Notification Download
RSMSSB 3rd Grade Level 2Notification Download

Leave a Comment