Published :
Follow Us

RRB Group D Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से RRB ग्रुप-डी परीक्षा तिथि का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जिन उम्मीदवारों ने RRB ग्रुप डी (CN 08/2024) के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें बता दें कि 17 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक होने वाली यह परीक्षा अब स्थगित कर दी गई है। बोर्ड द्वारा नई आरआरबी ग्रुप डी की नई परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।

रेलवे ग्रुप-D भर्ती 2024 के लिए CBT परीक्षा का कार्यक्रम जारी, परीक्षा 27 नवंबर 2025 से शुरू होगी जो की 16 जनवरी 2026 तक चलेगी यहां हमने RRB Group D New Exam Date 2025 को लेकर पूरी जानकारी दी है। RRB ग्रुप-D एग्जाम शेड्यूल नीचे उपलब्ध करवा दिया है ।

RRB Group D Exam Date 2025

सुप्रीम कोर्ट द्वारा 10वीं पास उम्मीदवारों के पक्ष में दिए गए अंतिम फैसले के बाद, सभी उम्मीदवार RRB ग्रुप डी के औएग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे थे इसी बीच पूर्व में निर्धारित परीक्षा तिथि काफी नजदीक होने के कारण 17 नवंबर को परीक्षा करवाना काफी मुश्किल है। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) आयोजित करेगा ।

RRB ग्रुप-D एग्जाम कब से होगा?

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB ग्रुप डी परीक्षा तिथि शेड्यूल जारी कर दिया। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह सोशल मीडिया पर चल रही भ्रमित खबरों से बचे और आधिकारिक वेबसाइट पर नई अपडेट देखते रहे।

RRB Group D Exam Date 2025

RRB ग्रुप-D एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी?

रेलवे ग्रुप डी एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि के 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। एग्जाम सिटी और प्रवेश पत्र रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेंगे इसके लिए लोगों क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

RRB Group D पात्रता पर चला आ रहा विवाद खत्म, CAT दिल्ली का बड़ा फैसला

रेलवे ग्रुप डी भर्ती को लेकर 10वीं पास और आईटीआई उम्मीदवारों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। कई महीनों तक चली सुनवाई के बाद केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT), दिल्ली पीठ ने 12 नवंबर 2025 को अपना निर्णायक आदेश जारी कर दिया, जिससे भर्ती प्रक्रिया पर मंडरा रही सभी आशंकाओं का अंत हो गया।

CAT के ताज़ा निर्णय में आईटीआई धारकों द्वारा दायर वह याचिका पूरी तरह खारिज कर दी गई है, जिसमें वे ग्रुप डी के लिए आईटीआई योग्यता को अनिवार्य करने की मांग कर रहे थे। ट्रिब्यूनल ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा निर्धारित मूल पात्रता – अर्थात 10वीं पास पूरी तरह वैध और स्वीकार्य है। आदेश में यह भी कहा गया कि “याचिका खारिज की जाती है,” जिससे यह स्पष्ट हो गया कि पात्रता मानदंड में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।

इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती में सीटों के लिए वही उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे जो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं पास हैं, जैसा कि रेलवे द्वारा पहले से निर्धारित था। निर्णय से लाखों उम्मीदवारों को राहत मिली है, जो इस कानूनी विवाद के चलते परीक्षा तिथियों को लेकर असमंजस में थे।

RRB ग्रुप डी परीक्षा 2025 – परीक्षा पैटर्न

रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) होगी जिसमे समिति सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले, सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य विज्ञान और गणित विषय से कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

SubjectNo of QuestionMarks
सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले2020
सामान्य बुद्धि एवं तर्क3030
गणित2525
सामान्य विज्ञान2525
कुल100100

Leave a Comment