Ambedkar DBT Voucher Yojana
Published :
Follow Us

Ambedkar DBT Voucher Yojana 2025: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना शैक्षणिक सत्र 202526 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह योजना उन छात्रों को वित्तीय सहायता देती है जो राज्य के सरकारी कॉलेजों में पढ़ते हैं और किराए के मकान में रहते हैं। योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹2,000 प्रति माह दिया जाता है।

योजना के लिए आवेदन 17 नवंबर से शुरू कर दिए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक है। यदि आप भी अंबेडकर DBT वाउचर योजना फॉर्म भरना चाहते हैं तो आवेदन के लिए सभी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया और आवेदन का लिंक जैसी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी यहां से देख सकते हैं।

Ambedkar DBT Voucher Yojana 2025-26 Overview

EventHighlight
DepartmentSocial Justice and Empowerment Department
YojanaAmbedkar DBT Voucher Yojana 2025-26
Year2025–26
StateRajasthan
BeneficiarySC, ST, OBC, MBC, EWS
Assistance₹2,000 per month for a maximum of 10 months
Application ModeOnline
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2025 का उद्देश्य

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2025 का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों—जैसे SC, ST, OBC, MBC और EWS—के उन छात्रों को सहायता प्रदान करना है जो अपने घर से दूर जाकर सरकारी कॉलेजों में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं और किराये के मकानों में रहते हैं। योजना के तहत पात्र छात्रों को ₹2,000 प्रति माह दिया जाता है, ताकि वे बिना आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लाभ

योजना के अंतर्गत SC, ST, OBC, MBC, EWS के छात्र जो राजकीय महाविद्यालय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत छात्रों को ₹2,000 प्रति माह अधिकतम 10 माह के लिए देय होगा। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल ₹20,000 का लाभ दिया जायेगा।

योजना में अनुसूचित जाति के 1500,अनुसूचित जनजाति के 1500, अन्य पिछडा वर्ग के 750, अति पिछडा वर्ग के 750, आर्थिक पिछडा वर्ग के 500 विद्यार्थियों को लाभ दिया जावेगा।

अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना – पात्रता / शर्तें (पॉइंट-वाइज)

  • अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सदस्य होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय—
    • SC, ST, MBC के लिए अधिकतम ₹2.50 लाख
    • OBC के लिए अधिकतम ₹1.50 लाख
    • EWS के लिए अधिकतम ₹1.00 लाख होनी चाहिए।
  • विद्यार्थी जिला स्तर पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में नियमित (ऐकडेमिक) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हो।
  • जिस जिले के राजकीय महाविद्यालय में छात्र पढ़ रहा है, उसी नगर निगम/नगर परिषद/नगर पालिका का वह निवासी नहीं होना चाहिए।
  • जिन छात्रों के माता-पिता/अभिभावक के पास उसी शहर में स्वयं का मकान है जहाँ छात्र पढ़ रहा है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • छात्र इस योजना का लाभ अधिकतम पाँच वर्षों तक प्राप्त कर सकता है।
  • जो छात्र सरकारी संचालित छात्रावास में निवासरत हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आवेदन फॉर्म के लिए महत्वपूर्ण तिथि

EventImportant Date
आवेदन प्रारंभ तिथि17 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025

अभ्यर्थी द्वारा अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज़:

  • मूल निवास प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • जन-आधार कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक डिटेल (बैंक का नाम, खाता संख्या, बैंक IFSC कोड और शाखा का नाम)
  • राजकीय महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र।
  • स्वयं-प्रमाणित किराये के मकान का प्रमाण-पत्र या किराये की रसीद की प्रति।
  • पिछले वर्ष उत्तीर्ण कक्षा की अंकतालिका की प्रति।

अंबेडकर DBT वाउचर योजना – आवेदन कैसे करें?

इच्छुक विद्यार्थी ई-मित्र / SSO ID की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SSO ID का उपयोग करते हुए जनाधार कार्ड के माध्यम से sso.rajasthan.gov.in तथा SJMS.rajasthan.gov.in पर आवेदन किया जा सकेगा।

  • राजस्थान SSO पोर्टल पर SSO ID और पासवर्ड के जरिये लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Citizen App में जाएं और वहाँ SCHOLARSHIP (SJE) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • लिस्ट में से Ambedkar DBT Voucher Yojana को ढूंढें और उसे चुनें।
  • जो फॉर्म खुलेगा, उसमें अपना नाम, मोबाइल, पता, कॉलेज की जानकारी, निवास और बैंक विवरण ध्यान से भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज़ को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  • सभी जानकारी सही होने पर अंत में Submit बटन दबाएं।
  • सबमिट होने पर जो आवेदन संख्या मिले, उसे सुरक्षित रख लें। इसी से आप आगे चलकर अपना स्टेटस चेक करेंगे।

Ambedkar DBT Voucher Yojana Apply Link

Apply OnlineApply Link
Ambedkar DBT Voucher Yojana NotificationShort Notification
Ambedkar DBT Voucher Yojana NotificationDetail Notification
Official Websitesje.rajasthan.gov.in

Pepole Also Ask About Ambedkar DBT Voucher Yojana

Q1. अंबेडकर DBT वाउचर योजना क्या है?

Ans. यह राजस्थान सरकार की योजना है जिसमें किराये पर रहने वाले सरकारी कॉलेज के छात्रों को ₹2,000 प्रतिमाह सहायता दी जाती है।

Q2. यह योजना किन छात्रों के लिए है?

Ans. SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के उन छात्रों के लिए है जो बाहर रहकर स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई करते हैं।

Q3. अंबेडकर DBT वाउचर योजना में कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

Ans. योजना में पात्र छात्रों को अधिकतम 10 महीनों तक ₹2,000 प्रतिमाह मिलते हैं।

Q4. आवेदन कब से कब तक किए जा सकते हैं?

Ans. आवेदन 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

Q5. कौन-कौन से दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं?

Ans. निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जनाधार, आधार, बैंक डिटेल, कॉलेज प्रमाण-पत्र, किराया प्रमाण-पत्र और पिछली कक्षा की मार्कशीट।

Q6. क्या जिनके माता-पिता उसी शहर में मकान रखते हैं, वे लाभ ले सकते हैं?

Ans. नहीं, उसी शहर में मकान होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Leave a Comment