Railway Group D Case 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप D परीक्षा 2025 को 17 नवम्बर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 के बीच आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। इसी दौरान, दिल्ली उच्च न्यायालय में एक Contempt Petition (CONT.CAS(C) 1415/2025) दायर की गई, जिसके चलते परीक्षा प्रक्रिया पर स्थगन (stay) लग गया।
बाद में यह मामला Central Administrative Tribunal (CAT) के समक्ष पहुंचा। CAT ने RRB को निर्देश दिया कि “अंतिम आदेश आने तक भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाए। इस मामले की सुनवाई 4 नवम्बर 2025 को हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने के बाद CAT ने निर्णय सुरक्षित (Order Reserved) रख लिया।
RRB Group D 2025 Court Case Final Verdict: रेलवे के पक्ष में आया बड़ा फैसला!
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने 12 नवंबर 2025 को RRB Group D मामले में अपना अंतिम निर्णय रेलवे के पक्ष में सुनाया है।
इसका मतलब है कि अब दसवीं पास उम्मीदवार भी भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। न्यायाधिकरण ने रेलवे के पक्ष में फैसला सुनाया। उसने कहा कि जो भी उम्मीदवार आवेदन पत्र भरते हैं, चाहे वे सिर्फ दसवीं पास हों या आईटीआई पास , दोनों को परीक्षा में बैठने का समान अधिकार है।
इस निर्णय के तहत याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। अब रेलवे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अगले कदमों का निर्धारण रेलवे द्वारा किया जाएगा। यह फैसला भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
RRB Group D Exam Date 2025 Latest Update
आधिकारिक सूचनाओं के अनुसार, आरआरबी ग्रुप D परीक्षा 2025 के 17 नवम्बर 2025 से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। अभी तक रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से घोषित कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव या नई अपडेट जारी नहीं की गई है। परीक्षा तिथियों की अंतिम पुष्टि के बाद आरआरबी उम्मीदवारों के लिए शहर सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए नियमित रूप से आरआरबी की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
RRB ग्रुप D कोर्ट केस 2025 के बाद अब क्या होने की संभावना है
हाल ही में RRB ग्रुप D से जुड़े कोर्ट केस का फैसला आ चुका है। इस फैसले के बाद भारतीय रेलवे अपनी Group D भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सक्षम हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहरों की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएँ।
माना जा रहा है कि RRB ग्रुप D परीक्षा जनवरी 2026 से पहले आयोजित की जा सकती है। इससे भर्ती कैलेंडर समय पर पूरा हो सकेगा और उम्मीदवारों को उनके भविष्य की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

