Anganwadi Bharti
Published :
Follow Us

Rajasthan Anganwadi Bharti 2025: राजस्थान की कक्षा 10वीं और 12वीं पास महिलाओं के लिए राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जिलेवार जारी कर दिया गया है। राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के जरिए आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी मुख्य सेविका, आंगनवाड़ी हेल्पर, आंगनबाड़ी महिला सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती फॉर्म माध्यम से भरे जाएंगे। यदि आप भी आंगनवाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए योग्यता आंगनबाड़ी फॉर्म भरने की प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे देख सकते हैं।

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025 Overview

भर्ती का नामराजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2025
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान
पोस्ट का नामआंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व सुपरवाइजर
कुल पद1000+
आवेदन मोडऑफलाइन (जिला अनुसार)
आवेदन प्रारंभ तिथिजिलेवार अधिसूचना अनुसार
आवेदन अंतिम तिथिजिलेवार अधिसूचना अनुसार
योग्यता10वीं/12वीं पास एवं स्नातक (पद अनुसार)
आयु सीमान्यूनतम 18 वर्ष, अधिकतम 35 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइटwcd.rajasthan.gov.in

Rajasthan Anganwadi Bharti 2025 Notification

राजस्थान राज्य के प्रत्येक जिले में राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जिलेवार जारी किया जा रहा है जिसमें काफी जिलों में आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है और बाकी में नोटिफिकेशन जारी कर ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। सभी महिलाएं इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क कर सकती है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

पद का नामन्यूनतम योग्यता
आंगनवाड़ी कार्यकर्तावरिष्ठ माध्यमिक (12वीं पास)
सहायिकान्यूनतम 10वीं पास
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता10वीं पास या समकक्ष

आयु सीमा (Age Limit):

पद का नामन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
साथिन21 वर्ष40 वर्ष
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता18 वर्ष35 वर्ष
सहायिका18 वर्ष35 वर्ष

आरक्षित वर्गों की महिलाएँ, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएँ को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र।
  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • राशन कार्ड, जन आधार कार्ड या अन्य पहचान प्रमाण पत्र।
  • RSCIT प्रमाण पत्र या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र।
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आपके पास हो)।
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज़ — जैसे विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता प्रमाण पत्र आदि, जिनका आप लाभ लेना चाहते हैं।

राजस्थान आंगनवाड़ी फॉर्म भरने की प्रक्रिया

राजस्थान आंगनवाड़ी फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। यदि आप आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे देख सकते हैं-

  • सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
  • इसके बाद, अभ्यर्थी को अपने संबंधित जिले की आंगनवाड़ी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है।
  • नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसमें दी गई सभी जानकारी देखकर अपनी पात्रता (Eligibility) सुनिश्चित करें।
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें — जैसे नाम, पता, योग्यता, वर्ग आदि।
  • आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित (self-attested) प्रतियाँ संलग्न करें।
  • सभी दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म को निर्धारित प्रारूप में लिफाफे में बंद करके, दिए गए पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करवा दें।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2025 Important Links

जिला अंतिम तिथि नोटिफिकेशन
कोटपुतली-बहरोड़ 28 नवंबर 2025डाउनलोड
जैसलमेर 14 नवंबर 2025डाउनलोड
हनुमानगढ़ 5 दिसंबर 2025 डाउनलोड
चित्तौड़गढ़ 27 अक्टूबर 2025डाउनलोड
अलवर 29 सितम्बर 2025डाउनलोड
Official Websitewcd.rajasthan.gov.in
GeLatest UpdatesJoin Now

Leave a Comment