RBSE Half Yearly Exam 2025
Published :
Follow Us

RBSE Half Yearly Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने राजस्थान कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक का अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 28 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार राजस्थान अर्धवार्षिक परीक्षा 20 नवंबर 2025 से शुरू होनी है जो 2 नवंबर को समाप्त होगी।

इसी बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के द्वारा भी प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 12 नवंबर 2025 को आयोजित की जानी है। इस कारण राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अर्धवार्षिक परीक्षा के कुछ विषयों का टाइम टेबल में बदलाव कर संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया है।

RBSE Half Yearly Exam 2025 Revised Schedule: इन विषयों की तिथि में हुआ बदलाव

RBSE ने 9वी और 10वीं कक्षा अर्धवार्षिक के हिंदी विषय की परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। यह परीक्षा पहले 22 नवंबर 2025 को आयोजित की जानी थी लेकिन भर्ती परीक्षाओं के टकराव के तरह राजस्थान 9वी और 10वीं हिंदी अर्धवार्षिक की परीक्षा 2 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा 11 वीं और 12वीं अर्धवार्षिक के हिन्दी साहित्य / उर्दू साहित्य / सिन्धी साहित्य / भौतिक विज्ञान / लेखशास्त्र / पंजाबी साहित्य / राजस्थानी साहित्य परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 2 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

RBSE अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 — संशोधित टाइम टेबल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान अर्धवार्षिक परीक्षा के चार विषयों का संशोधित टाइम टेबल जारी किया गया है जो निम्न प्रकार से है-

कक्षापुरानी तिथिनई तिथिविषयसमय
9वीं22 नवंबर 20252 दिसंबर 2025हिंदी अनिवार्य9:30 AM – 12:45 PM
10वीं22 नवंबर 20252 दिसंबर 2025हिंदी अनिवार्य1:15 PM – 4:30 PM
11वीं22 नवंबर 20252 दिसंबर 2025हिंदी, उर्दू, सिंधी, पंजाबी, राजस्थानी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र9:30 AM – 12:45 PM
12वीं22 नवंबर 20252 दिसंबर 2025हिंदी, उर्दू, सिंधी, पंजाबी, राजस्थानी साहित्य, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र9:30 AM – 12:45 PM
  • बोर्ड ने 22 नवंबर को होने वाली परीक्षाएँ अब 2 दिसंबर 2025 को पुनर्निर्धारित की हैं।
  • यह बदलाव RSSB भर्ती परीक्षाओं के शेड्यूल से टकराव के कारण किया गया है।
  • संशोधित टाइम टेबल सभी स्कूलों को भेजा जा चुका है और वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

Leave a Comment