Published :
Follow Us

REET Mains Syllabus Level 1 2025: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्राथमिक कक्षाओं (1 से 5) के लिए REET Mains Level 1 2025 का ऑफिशल नोटिफिकेशन और पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। राजस्थान थर्ड ग्रेड लेवल 1 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा जारी किए गए नए REET Mains Syllabus Level 1 यानी राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर लेवल 1 सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए।

यहां हमने राजस्थान REET Level 1 Mains Syllabus और एग्जाम पैटर्न की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है तथा अंत में दी गई तालिका से सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Mains Level 1 Syllabus 2025- Highlight

Name of the BoardRSMSSB Rajasthan
Name of the postsGrade III Teacher
Examination NameREET Mains 2025 Level 1
CategoryExam Pattern & Syllabus
SyllabusREET Mains Level 1 Syllabus 2025
Total Questions150 (each level)
Total Marks300 (each level)
Negative Making1/3 (Negative Marking)
Selection ProcessWritten Exam and Document Verification
Official Websiterssb.rajasthan.gov.in

REET Mains Level 1 Exam Pattern In Hindi –

3rd Grade Teacher Level 1 परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार से है-

भागविषयकुल अंक
भाग-1राजस्थान का भौगोलिक,
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान,
राजस्थानी भाषा
100 अंक
भाग-2राजस्थान का सामान्य ज्ञान,
शैक्षिक परिदृश्य,
निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय
80 अंक
भाग-3विषय 
हिंदी10 अंक
अंग्रेजी10 अंक
गणित10 अंक
सामान्य विज्ञान10 अंक
सामाजिक अध्ययन10 अंक
भाग-4शैक्षणिक रीति विज्ञान 
हिंदी8 अंक
अंग्रेजी8 अंक
गणित8 अंक
सामान्य विज्ञान8 अंक
सामाजिक अध्ययन8 अंक
भाग-5शैक्षणिक मनोविज्ञान20 अंक
भाग-6सूचना तकनीकी10 अंक
कुल अंक300
  • परीक्षा 300 अंक की होगी।
  • परीक्षा के समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट की है।
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग है।
  • प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे सभी बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।

REET Mains Syllabus 2026 Level 1 in Hindi

भाग-1 राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान, राजस्थानी भाषा

Rajasthan Geography

  • राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप
  • मानसून तंत्र एवं जलवायु
  • अपवाह तंत्र- झीलें, नदियाँ, बांध
    राजस्थान की वन-संपदा
  • वन्य जीव-जन्तु, वन्य जीव संरक्षण एवं अभयारण्य
  • मृदाएँ एवं मृदा संरक्षण
  • राजस्थान की प्रमुख फसलें
  • जनसंख्या, जनसंख्या घनत्व, साक्षरता और लिंगानुपात
  • राजस्थान की जनजातियाँ एवं जनजातीय क्षेत्र
  • धात्विक एवं अधात्विक खनिज
  • राजस्थान के ऊर्जा संसाधनः परम्परागत एवं गैर-परम्परागत
  • राजस्थान के पर्यटन स्थल
  • राजस्थान में यातायात के साधन

Rajasthan History and Culture

  • राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ: कालीबंगा, आहड़, गणेश्वर, बालाथल और बैराठ इत्यादि ।
  • राजस्थान की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ, प्रमुख राजवंश, उनकी प्रशासनिक व राजस्व व्यवस्था इत्यादि ।
  • राजस्थान की स्थापत्य कलाः किले, स्मारक इत्यादि ।
  • राजस्थान के मेले, त्योहार, लोक कला, लोक संगीत, लोक नाट्य एवं लोक नृत्य
  • राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा एवं विरासत
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन, प्रमुख संत एवं लोक देवता
  • राजस्थान के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व
  • राजस्थान के वस्त्र एवं आभूषण
  • राजस्थान की चित्रकलाएँ एवं हस्तशिल्प
  • 1857 की क्रांति में राजस्थान का योगदान, राजस्थान में जनजाति एवं किसान आंदोलन
  • प्रजामण्डल एवं राजस्थान का एकीकरण

Rajasthani Language

  • राजस्थान की क्षेत्रीय बोलियाँ
  • प्रमुख राजस्थानी कृतियाँ
  • प्रमुख राजस्थानी साहित्यकार
  • राजस्थानी संत साहित्य एवं लोक साहित्य

भाग-2 राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिनियम और सामयिक विषय

Rajasthan GK

  • राजस्थान के प्रतीक चिह्न
  • राजस्थान में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ
  • राजस्थान के प्रमुख अनुसंधान केन्द्र
  • राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल
  • राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी
  • राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल इत्यादि।
  • राजस्थान के प्रमुख उद्योग ।
  • राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
  • राजस्थान में जन कल्याणकारी योजनाएँ ।

Educational Scenario

  • शिक्षण अधिगम के नवाचार ।
  • राज्य में केन्द्र एवं राजस्थान सरकार की विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाएँ एवं पुरस्कार।
  • विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित समितियाँ ।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 राजस्थान के परिप्रेक्ष्य में।

Right of Children to Free and Compulsory Education Act

  • निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 : प्रावधान एवं क्रियान्विति
  • राजस्थान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011
  • राजस्थान के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश।

Current Affairs

  • राजस्थान की सम-सामयिक घटनाएँ।
  • राज्य की अभिनव विकास योजनाएँ एवं क्रियान्विति
  • अन्य सम-सामयिक विषय।

भाग-3 विषय

REET Mains Level 1 Hindi Syllabus –

शब्द-भेद (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया-विशेषण), संधि, समास, शब्द-रूपांतरण, शब्द-शुद्धि, मुहावरें एवं लोकोक्तियाँ।

REET Mains Level 1 English Syllabus:-

Articles, Tense, Voice, Narration, Idioms & Proverbs, Phrasal Verbs, One Word Substitution.

REET Mains Level 1 Maths Syllabus :-

  • पूर्ण संख्याएँ, अभाज्य और भाज्य संख्याएँ
  • भिन्न की अवधारणा एवं दशमलव संख्याएँ
  • गणितीय मूल संक्रियाएँ – जोड़, बाकी, गुणा, भाग
  • अभाज्य गुणनखण्ड, लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक
  • प्रतिशत, लाभ-हानि, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
  • रेखा एवं कोण
  • समतलीय आकृतियों के परिमाप एवं क्षेत्रफल
  • ठोस आकृतियों (घन, घनाभ, बेलन, शंकु, गोले) का पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन

REET Mains Level 1 GS Syllabus :-

  • अम्ल, क्षारक और लवण
  • तत्व, यौगिक एवं मिश्रण
  • भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
  • गति
  • बल तथा गति के नियम
  • प्रकाश
  • कोशिकाः संरचना एवं प्रकार्य
  • जीवों में श्वसन एवं परिवहन
  • जन्तुओं में जनन

REET Mains Level 1 Social Studies Syllabus:-

  • राजस्थान : एक परिचय
  • मुगल साम्राज्य
  • राजस्थान की अर्थव्यवस्था
  • पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
  • भारत : प्राकृतिक वनस्पति, वन्य जीव व वन्य जीव संरक्षण
  • राजस्थान में कृषि
  • भारतीय संविधान
  • राजस्थान का संविधान निर्माण में योगदान
  • राजस्थान में लोक प्रशासन

भाग-4 शैक्षणिक रीति विज्ञान

Hindi:-

  • हिन्दी भाषा की शिक्षण विधियाँ
  • भाषायी कौशल (सुनना, बोलना, पढ़ना एवं लिखना) एवं भाषायी कौशलों का विकास
  • हिन्दी भाषा शिक्षण के उपागम
  • हिन्दी शिक्षण में चुनौतियाँ
  • हिन्दी शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री एवं उनका उपयोग
  • हिन्दी शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
  • निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

English:-

  • Principles of teaching English
  • Communicative English Language teaching
  • Methods of Teaching English
  • Difficulties in learning English(Role of home language multilingualism)
  • Methods of evaluation, Remedial Teaching

Maths:-

  • गणित विषय की शिक्षण विधियाँ
  • गणित शिक्षण के उपागम
  • गणित शिक्षण में चुनौतियाँ
  • गणित शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
  • गणित शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
  • निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

General Science:-

  • विज्ञान की शिक्षण विधियाँ
  • विज्ञान शिक्षण के उपागम
  • विज्ञान शिक्षण सहायक सामग्री एवं उपयोग
  • विज्ञान शिक्षण की मूल्यांकन विधियाँ
  • निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

Social Studies:-

  • सामाजिक अध्ययन की संकल्पना एवं प्रकृति
  • सामाजिक अध्ययन में शिक्षण अधिगम सहायक सामग्री
  • सामाजिक अध्ययन में अध्यापन संबंधी समस्याएँ
  • प्रायोजना कार्य
  • सामाजिक अध्ययन में मूल्यांकन
  • निदानात्मक एवं उपचारात्मक शिक्षण

भाग-5 शैक्षणिक मनोविज्ञान

  • शैक्षिक मनोविज्ञान : अर्थ, क्षेत्र एवं कार्य
  • बाल विकास : अर्थ, बाल विकास के सिद्धान्त एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक
  • बाल विकास में वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव
  • व्यक्तित्व : संकल्पना, प्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक और व्यक्तित्व मापन
  • बुद्धि : संकल्पना, विभिन्न बुद्धि सिद्धान्त एवं मापन
  • अधिगम का अर्थ एवं अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक
  • अधिगम के विभिन्न सिद्धान्त
  • अधिगम की विभिन्न प्रक्रियाएँ
  • विविध अधिगमकर्ता के प्रकार : पिछड़े, विमंदित, प्रतिभाशाली, सर्जनशील, विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी इत्यादि ।
  • अधिगम में आने वाली कठिनाइयाँ
  • अभिप्रेरणा एवं अधिगम में इसका प्रभाव
  • समायोजन की संकल्पना, तरीकें एवं समायोजन में अध्यापक की भूमिका

भाग-6 सूचना तकनीकी

  • सूचना प्रौद्योगिकी के सामाजिक प्रभाव
  • सूचना प्रौद्योगिकी के आधार
  • सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण (टूल्स)
  • सूचना प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग

Rajasthan Grade 3 Level 2 PDF Download

Grade 3 Teacher Syllabus Level 1Dowload
Get All SyllabusClick Here

Leave a Comment